Please wait

तृणमूल कांग्रेस ने संसद की सुरक्षा में चूक पर उठाए सवाल

घटना की प्रत्यक्षदर्शी तीन बार की तृणमूल सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि हम घबरा गए क्योंकि वे दोनों अचानक दर्शक दीर्घा से कूद गए थे। पहले तो हमें लगा कि शायद कोई दर्शक दीर्घा से गिर गया है, लेकिन कुछ ही सेकेंड बात यह अहसास हो गया कि दोनों व्यक्ति जानबूझकर कूदे हैं। यह वास्तव में भयावह है और सुरक्षा में बड़ी चूक है।

13 Dec 2023

तृणमूल कांग्रेस ने संसद की सुरक्षा में चूक पर उठाए सवाल

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने संसद की सुरक्षा में भारी चूक को लेकर चिंता व्यक्त की और जवाबदेही तय करने पर जोर दिया। तृणमूल ने सुरक्षा में चूक को लेकर सवाल उठाए और केन्द्र सरकार पर निशाना शाधा।

घटना की प्रत्यक्षदर्शी तीन बार की तृणमूल सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि हम घबरा गए क्योंकि वे दोनों अचानक दर्शक दीर्घा से कूद गए थे। पहले तो हमें लगा कि शायद कोई दर्शक दीर्घा से गिर गया है, लेकिन कुछ ही सेकेंड बात यह अहसास हो गया कि दोनों व्यक्ति जानबूझकर कूदे हैं। यह वास्तव में भयावह है और सुरक्षा में बड़ी चूक है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी का कहना है कि यह सुरक्षा में बड़ी चूक है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। खामियों को सुधारा जाना चाहिए और जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

तृणमूल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर सिलसिलेवार पोस्ट के माध्यम से सुरक्षा खामियों के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना की और केंद्रीय गृह मंत्रालय की प्रभावशीलता पर सवाल उठाया। पोस्ट में कहा कि नया भारत। नई संसद। नये कानून। वही पुरानी सुरक्षा चूक। आज, 22वीं बरसी पर केन से पीला धुआं छोड़ते हुए दो अज्ञात लोग दर्शक दीर्घा से कूद गए और लोकसभा कक्ष में भाग गये।

पोस्ट में कहा कि इतनी गंभीर चूक कैसे हुई, खासकर तब जब अमित शाह के गृह मंत्रालय के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया था। आगंतुकों को किसके नाम पर पास जारी किए गए थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News